{"_id":"6a91378993b9f49e4e06c4e5","slug":"video-union-minister-shivraj-chouhan-paid-obeisance-at-darbar-sahib-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"दरबार साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबार साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेका। गुरु घर में नतमस्तक होने के बाद उन्होंने कहा कि यहां आकर उनका मन अनंत ऊर्जा, उमंग और उत्साह से भर गया। उन्होंने कहा कि गुरु घर में किसी तरह का छोटा-बड़ा या ऊंच-नीच का भेद नहीं है। सभी एक परमात्मा की संतान हैं। सेवा की भावना व्यक्ति के अहंकार को दूर करती है और नई ऊर्जा व प्रकाश देती है।
दरबार साहिब से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना साधा। महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस इसमें बाधा डाल रही है।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए चौहान ने कहा कि उसका चरित्र ‘हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और’ जैसा है। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों को भी खारिज किया। चौहान ने कहा कि झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की प्रवृत्ति बन चुकी है, क्योंकि उसके पास अब कोई दूसरा मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते।
देश के विकास पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और जागृत अंतरात्मा वाला हर व्यक्ति इस बात को स्वीकार करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।