{"_id":"6a2faab789a3b4706303e72e","slug":"chandigarh-sector-11-medical-store-firing-cashier-killed-goldie-dhillon-group-claims-responsibility-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ सेक्टर-11 मेडिकल स्टोर फायरिंग: कैशियर की मौत, गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने ली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ सेक्टर-11 मेडिकल स्टोर फायरिंग: कैशियर की मौत, गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने ली जिम्मेदारी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 15 Jun 2026 01:04 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़ सेक्टर 11 की केमिस्ट मार्केट में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग हुई है। हमले में कैशियर जानकी राम की माैत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक एक्टिवा पर तीन लोग आए थे, जिन्होंने ऑटोमैटिक हथियार से फायरिंग की है।मुख्य सड़क पर नाका लगा था, उसी के पास पार्किंग में एक्टिवा सवार ने दुकान के कैशियर पर फायरिंग की। गोली लगने से कैशियर समेत दो लोग घायल हुए हैं। वारदात इतनी तेजी से अंजाम दी गई कि एक से डेढ़ सेकंड के भीतर करीब 13 गोलियां दाग दी गईं। हैरानी की बात यह है कि जिस समय गोलीकांड हुआ, घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। हत्या के कुछ घंटों बाद गोल्डी ढिल्लों ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस वारदात की जिम्मेदारी ली। चंडीगढ़ में मेडिकल शॉप फायरिंग मामले में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में शख्स खुद का नाम गोल्डी ढिल्लों बता रहा है। ऑडियो में कहा गया जो भी लॉरेंस बिश्नोई को पैसे देगा या मदद करेगा हम उसका इलाज करेंगे। वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए कहा मैं गोल्डी ढिल्लों और मेरा भाई राणा ढिल्लों सेक्टर 11 में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हैं। हमने जिन्हें भी कॉल की है अगर हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम उनके दिमाग में गोली मारेंगे। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कुमार मेडिकल में चाहे कोई काम भी करता हो अगर हमारी बात नहीं मानी गई तो हम किसी को नहीं छोड़ेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।