{"_id":"6a296cc8a26633ebf20a5571","slug":"congress-s-mega-plan-before-punjab-elections-rahul-gandhi-will-come-to-punjab-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मेगा प्लान, राहुल गांधी आएंगे पंजाब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का मेगा प्लान, राहुल गांधी आएंगे पंजाब!
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 10 Jun 2026 07:26 PM IST
Link Copied
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के सभी हलकों में बस यात्रा निकालने का फैसला लिया है। इसे फ्लैग ऑफ करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पंजाब आएंगे। खास बात यह कि सूबे के सभी बडे़ नेता इस बस पर सवार रहेंगे। कांग्रेस ने पंजाब में अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर पार्टी हाईकमान ने पंजाब के लिए एक मेगा प्लान तैयार किया है, जिसके तहत सभी 117 हलकों में चरणबद्ध बस यात्राएं शुरू की जाएंगी। दरअसल, हाईकमान सूबे के वरिष्ठ नेताओं में मनभेद और मतभेद को लेकर ज्यादा चिंतित है। राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोनों पंजाब के नेताओं को साफ शब्दों में एकजुट रहने की चेतावनी तक दे चुके हैं। नेताओं को यह बताया जा चुका है कि आगामी विधानसभा चुनाव में यदि पंजाब फतेह करना है तो हर हाल में एकजुट होकर लड़ना होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।