{"_id":"697f09df2505f6b6c90510d5","slug":"navjot-kaur-sidhu-quits-congress-accuses-raja-warring-of-corruption-and-conspiracy-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस,राजा वडिंग पर लगाए भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस,राजा वडिंग पर लगाए भ्रष्टाचार और साजिश के आरोप
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sun, 01 Feb 2026 01:38 PM IST
Link Copied
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर जमकर हमला बोलते हुए कौर ने कहा कि वह सबसे भयानक, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष हैं। उन्होंने संगठन को बहुत नुकसान पहुंचाया है। नवजोत कौर सिद्धू को पिछले महीने पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था, जब उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाली टिप्पणी से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। पूर्व कांग्रेस विधायक कौर ने वडिंग पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ समझौते के जरिए पार्टी को छोटे-मोटे फायदों के लिए बेच दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा खुद को जेल से बचाने के लिए उन्होंने पंजाब के सीएम के साथ साझेदारी की और कांग्रेस को नष्ट किया। वडिंग पर निशाना साधते हुए कौर ने कहा मेरे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि मैंने खुद कांग्रेस छोड़ दी है। कौर ने यह भी आरोप लगाया कि वडिंग ने उनकी सीट पर लोगों को लगाकर उनकी चुनावी हार सुनिश्चित करने की कोशिश की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।