{"_id":"6a6c5de48ae058ce0800e022","slug":"pargat-singh-furious-over-change-in-the-colour-of-indian-hockey-team-s-jersey-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी टीम की जर्सी के रंग बदलने पर भड़के परगट सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी के रंग बदलने पर भड़के परगट सिंह
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 31 Jul 2026 02:04 PM IST
Link Copied
भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान और ओलंपियन विधायक परगट सिंह ने भारतीय हॉकी टीम की पारंपरिक नीली जर्सी के रंग में बदलाव पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, दशकों से भारतीय हॉकी टीम नीले रंग की जर्सी पहनती आई है और यह रंग देश की खेल पहचान का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में जर्सी का रंग बदलकर भगवा करना खेलों को राजनीति से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। परगट सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार हर क्षेत्र में अपनी वैचारिक सोच थोपने की कोशिश कर रही है और अब खेलों को भी इससे अछूता नहीं छोड़ा जा रहा। उन्होंने कहा कि खेलों का उद्देश्य देश को जोड़ना, खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करना है, न कि उन्हें राजनीतिक विचारधारा का माध्यम बनाना। उन्होंने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों की जर्सी के रंग बदलने के बजाय खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने, आधुनिक खेल उपकरण देने और खिलाड़ियों को बेहतर आर्थिक एवं संस्थागत सहयोग देने पर ध्यान देना चाहिए। यही कदम भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने में सहायक होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।