{"_id":"694a3864d9a02dccaf04c9af","slug":"punjab-s-first-gen-z-themed-post-office-opens-at-pu-offering-all-these-facilities-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब का पहला Gen-Z थीम डाकघर पीयू में शुरू, मिलेंगी ये सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का पहला Gen-Z थीम डाकघर पीयू में शुरू, मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 23 Dec 2025 12:06 PM IST
Link Copied
पंजाब विश्वविद्यालय, सेक्टर-14 स्थित डाकघर में पंजाब के पहले Gen-Z थीम पर आधारित पुनर्निर्मित डाकघर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विनोद कुमार वर्मा, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, पंजाब सर्कल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) रेणु विग, पद्मगंधा मिश्रा, डाक सेवा निदेशक (मुख्यालय), पंजाब सर्कल तथा कुमार संजीव, वरिष्ठ डाकघर अधीक्षक, चंडीगढ़ मंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह पहल माननीय केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य डाकघरों को आधुनिक, जीवंत और विद्यार्थी-केंद्रित स्थानों के रूप में विकसित करना है, ताकि वे नई पीढ़ी, विशेषकर Gen-Z, की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप बन सकें। नव-पुनर्निर्मित डाकघर में आधुनिक आंतरिक सज्जा, वाई-फाई सुविधा वाले क्षेत्र, क्यूआर कोड आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था, पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा निर्मित कलाकृतियां, स्पीड पोस्ट पर छात्रों के लिए 10 प्रतिशत विशेष छूट, पार्सल पैकेजिंग सुविधा, मिनी लाइब्रेरी, आरामदायक बैठने की व्यवस्था तथा छात्र-अनुकूल स्थान उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त यहां ऑनलाइन/ऑफलाइन गेम और टीवी जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।