{"_id":"6a1ebbac2359a5680a0b0176","slug":"tanda-news-youth-arrested-for-allegedly-desecrating-a-broom-sent-to-judicial-custody-without-fir-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tanda News: ‘झाड़ू’ की कथित बेअदबी पर युवक गिरफ्तार, बिना FIR न्यायिक हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tanda News: ‘झाड़ू’ की कथित बेअदबी पर युवक गिरफ्तार, बिना FIR न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Tue, 02 Jun 2026 04:47 PM IST
Link Copied
टांडा-उड़मुड़ नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर एक से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की जीत के बाद हुए जश्न के दौरान चुनाव चिन्ह की कथित ‘बेअदबी’ हुई। अब इस आरोप में टांडा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खास बात यह है कि पुलिस ने इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है और कार्रवाई केवल एहतियाती आधार पर की गई है। पुलिस थाना टांडा की डेली डायरी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप सिंह और कुछ अन्य व्यक्तियों ने जीत के जश्न के दौरान झाड़ू बिखेर कर आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘झाड़ू’ की बेअदबी की। हारने वाले उम्मीदवार के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस का कहना है कि इस घटना से क्षेत्र में शांति भंग होने और राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।