{"_id":"6ad1e03becbd1290ee09245c","slug":"video-akali-dal-protest-rally-in-moga-against-the-jhota-murder-case-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड के विरोध में मोगा में अकाली दल की रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड के विरोध में मोगा में अकाली दल की रोष रैली
मानसा में समाजसेवी परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली दल की ओर से आज मोगा में रोष प्रदर्शन किया गया। हलका इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल की अगुवाई में सैकड़ों अकाली वर्करों ने एकत्रित होकर रोष मार्च निकाला और शहर के मेन चौक में धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अकाली दल के नेताओं ने मांग की कि परमिंदर सिंह झोटा के परिवार की मांगों को पूरा किया जाए और परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। प्रदर्शन के दौरान संजीत सिंह सन्नी गिल ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में खुलेआम नशा बिक रहा है और कुछ दवा निर्माता कंपनियां नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाइयां बना रही हैं, जबकि कुछ दवा विक्रेता इन्हें खुलेआम बेच रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य में चल रही दवा की दुकानों की संख्या के अनुपात में क्या सरकार ने पर्याप्त ड्रग इंस्पेक्टर नियुक्त किए हैं? उन्होंने इस मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह से भी जवाबदेही तय करने और इस्तीफे की मांग की। सन्नी गिल ने कहा कि अकाली दल अब नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए आगे आएगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी नशा तस्करी से जुड़े सबूत जुटाकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष पेश करेगी, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि परमिंदर सिंह झोटा के परिवार को न्याय दिलाने के साथ-साथ पंजाब में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।