{"_id":"6a65a5a08be6ee5ea1045739","slug":"video-appointment-letters-handed-over-to-12-newly-appointed-anganwadi-workers-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में आंगनवाड़ी विभाग की 12 नव-नियुक्त वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में आंगनवाड़ी विभाग की 12 नव-नियुक्त वर्करों को सौंपे नियुक्ति पत्र
गांव कटारूचक में एक समारोह के दौरान नव नियुक्त आंगनवाड़ी वर्करों को पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने नियुक्ति पत्र बांटे है। मंत्री ने कहा कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली 12 आंगनवाड़ी वर्करें हलका भोआ से संबंधित हैं। पंजाब सरकार अपने कार्यकाल के दौरान अब तक विभिन्न सरकारी विभागों में 68,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। पंजाब पुलिस में लगभग 3,500 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। इसके अलावा सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। वन विभाग में 516 कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर किया जा चुका है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी नव-नियुक्त वर्करों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।