{"_id":"6a735596d92c58b325082332","slug":"video-factionalism-visible-at-congress-meeting-in-faridkot-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कांग्रेस बैठक में दिखी गुटबंदी,चन्नी गुट रहा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कांग्रेस बैठक में दिखी गुटबंदी,चन्नी गुट रहा गायब
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 'हर बूथ, कांग्रेस मजबूत' अभियान के तहत बुधवार को ढींगड़ा पैलेस में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल तथा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विशेष रूप से पहुंचे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं में वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। राज्य के अन्य जिलों की तरह फरीदकोट में भी कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाने वाले फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों समेत जिले की तीनों विधानसभा सीटों से वर्ष 2022 का चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता और उनके समर्थक बैठक में शामिल नहीं हुए। इस मौके पर पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और इन बैठकों के माध्यम से कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का संदेश दिया जा रहा है वहीं, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को देने की पैरवी करेगी। जब उनसे पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों और अन्य नेताओं की अनुपस्थिति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संभव है उन्हें कोई जरूरी काम रहा हो, इसकी सही जानकारी वही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जहां से भी उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वह पीछे नहीं हटेंगे, चाहे उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ ही चुनाव क्यों न लड़ना पड़े। उधर किक्की ढिल्लों ने कहा कि उन्हें बैठक में बुलाया ही नहीं गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।