{"_id":"697f171d74041e0a610d6faa","slug":"video-fagavaugdha-ka-sharamanae-shara-gara-ravathasa-mathara-ma-thharamaka-thavana-sajae-gae-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा के शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर में धर्मिक दीवान सजाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा के शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर में धर्मिक दीवान सजाए गए
सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर चक्क हकीम में धार्मिक दीवान सजाए गए। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में संगत श्री गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची। धार्मिक दीवान शुरू होने से पहले मंदिर कमेटी के प्रधान दविंदर कुलथम ने समूह सदस्यों के साथ निशान साहिब चढ़ाने की सेवा की।
इस अवसर पर संत-महापुरुषों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुखों और सहयोग करने वालों को शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी पंजाब, जीटीरोड, चक्क हकीम, फगवाड़ा के प्रधान दविंदर कुलथम, यश बरना, बलदेव राज कोमल, अशोक भाटिया, गुरदयाल सोढ़ी, सीटू बाई आदि समस्त प्रबंधकों द्वारा गुरु घर की कृपा से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान दविंदर कुलथम ने रविदास नाम लेवा संगत को बधाई दी और गुरु जी का आशीर्वाद लिया। फगवाड़ा शहर की संगत व देश विदेश की संगत श्री गुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद लेने के पहुंची। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन विजय कुमार सांपला के भतीजे आशु सांपला ने अपने संबोधन में आई हुई संगत को गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने के लिए कहा और संगत को गुरुपर्व की बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान दविंदर कुलथम ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।