{"_id":"6a86d6f0fdd0c98c210201e8","slug":"video-farmers-staged-a-protest-in-bathinda-over-their-demands-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में किसानों ने मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, लैंड पूलिंग नीति, कर्ज मुक्ति, जमीनों के मालिकाना हक, बाढ़ पीड़ितों के लिए मुआवजे और पुलिस दमन जैसे मुद्दों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) द्वारा केंद्र और पंजाब सरकार के विरुद्ध चल रहे संघर्षों को कॉरपोरेट्स के खिलाफ केंद्रित करते हुए साम्राज्यवादी लूट के व्यवसायों के विरुद्ध धरना देने के फैसले के तहत आज बठिंडा में ड्राई पोर्ट स्थित कैटल कारगिल कंपनी की कैटल फीड फैक्टरी के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। इसमें बठिंडा, मानसा, बरनाला, मोगा, लुधियाना और फाजिल्का जिले के किसान, मजदूर और महिलाएं शामिल हुईं।
धरने को संबोधित करते हुए राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके, राज्य सचिव सिंगारा सिंह मान, उपाध्यक्ष रूप सिंह छन्ना, महिला संगठन की राज्य नेता हरविंदर बिंदु, जिला मानसा के अध्यक्ष राम सिंह भैणी बाघा, बरनाला से चमकौर सिंह नैणेवाल, मोगा से अमरजीत सिंह सैदोके, फाजिल्का से जगसीर सिंह घोला और फरीदकोट से नत्था सिंह रोड़ी कपूरा ने कहा कि दुनिया की साम्राज्यवादी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा भारत में बड़े कारोबारों के माध्यम से देश के कामकाजी लोगों की अंधी लूट की जा रही है। नेताओं ने एलान किया कि 30 अगस्त से इन मांगों की पूर्ति के लिए जिला कार्यालयों के सामने पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।