{"_id":"6b0031571cbb1d51520de2ba","slug":"video-grp-search-operation-at-ferozepur-cantt-railway-station-passengers-luggage-being-checked-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन, यात्रियों के सामान की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी का सर्च ऑपरेशन, यात्रियों के सामान की जांच
ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी थाना फिरोजपुर की ओर से शुक्रवार को फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान पंजाब रेलवे के स्पेशल डीजीपी डॉ. जतिंदर जैन और डीएसपी जोनल फिरोजपुर के दिशा-निर्देशों पर चलाया गया।
जीआरपी थाना फिरोजपुर के मुख्य अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चलाए गए इस अभियान को पैसेंजर अवेयरनेस एवं सर्च ऑपरेशन का नाम दिया गया। इसके तहत रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, ट्रेनों, वेटिंग एरिया, मोटरसाइकिल पार्किंग, एंट्री और एग्जिट गेट की बारीकी से जांच की गई। इसके अलावा स्टेशन के बाहर खड़ी कारों और मोटरसाइकिलों की भी तलाशी ली गई।
इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके बैग व अन्य सामान की जांच की गई। हालांकि, पूरी जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
जीआरपी अधिकारियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि उन्हें ट्रेन या रेलवे प्लेटफार्म पर कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी रेलवे स्टेशन, जीआरपी थाना या आरपीएफ को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।