{"_id":"6affd007a1b424e731025419","slug":"video-athletes-shine-at-pencak-silat-trials-six-win-gold-medals-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेंचक सिलाट ट्रायल में खिलाड़ियों का जलवा, छह ने जीते स्वर्ण पदक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेंचक सिलाट ट्रायल में खिलाड़ियों का जलवा, छह ने जीते स्वर्ण पदक।
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पेंचक सिलाट चयन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आगरा के बैकुंठ देवी कन्या महाविद्यालय में हुए ट्रायल में जिले के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर विवि की टीम में अपना स्थान पक्का किया।
प्रतियोगिता के आर्टिस्टिक और टांडिंग वर्ग में मथुरा के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। आर्टिस्टिक वर्ग के बालिका वर्ग में तुंगल इवेंट में विनीता और बालक वर्ग में सोलो इवेंट में संतोष सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं टैंडिंग वर्ग के बालिका वर्ग में अंडर-55 किलोग्राम भारवर्ग में तुलसी राजोरिया और ओपन-1 भारवर्ग में अदिति गौर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बालक वर्ग के अंडर-85 किलोग्राम भारवर्ग में ऋषि शर्मा और अंडर-55 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित ने स्वर्ण पदक जीता।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष डॉ. मंजू दलाल, महासचिव सुमित गौतम, उपाध्यक्ष कामना शर्मा और सदस्य पुष्पेंद्र राजपूत ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।