Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Local body minister reached Abohar, issued show cause notice to corporation officer on complaint of contaminated water
{"_id":"68354e11de9c9df105022dcb","slug":"video-local-body-minister-reached-abohar-issued-show-cause-notice-to-corporation-officer-on-complaint-of-contaminated-water-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अबोहर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री, दूषित पानी की शिकायत पर निगम अधिकारी को जारी किया शोकाज नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री, दूषित पानी की शिकायत पर निगम अधिकारी को जारी किया शोकाज नोटिस
पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह मंगलवार को सुबह अचानक अबोहर पहुंचे और अनेक मोहल्लों व गलियों में जाकर वाटर सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। कुम्हारा वाला मोहल्ला, अजीमगढ़ सहित अनेक इलाकों के लोगों ने मंत्री महोदय को बताया कि पिछले कई महीनों से नलों में दूषित पानी आ रहा है जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। एक घर में तो मौके पर ही नल से पानी लेकर जांचा गया। इस मौके पर उनके साथ जिला फाजिल्का की डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम अबोहर, नगर निगम अबोहर के अधिकारी और हल्का इंचार्ज अरुण नारंग भी मौजूद थे।
दूषित पानी की सप्लाई पर नाराजगी जताते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम के अधिकारी एससी गुप्ता को तुरंत शोकाज नोटिस जारी करने के आदेश दिए और मौके पर लोगों को भरोसा दिया कि आगे से ऐसा नहीं होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।