{"_id":"6a7c77be1eefc13c2e0f7b1e","slug":"video-maid-arrested-in-connection-with-the-theft-of-12-tolas-of-gold-jewelry-from-a-house-in-kotkapura-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में एक घर से 12 तोले सोने के गहने चोरी मामले में नौकरानी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में एक घर से 12 तोले सोने के गहने चोरी मामले में नौकरानी गिरफ्तार
कोटकपूरा की थाना सिटी पुलिस ने एक घर से करीब 12 तोले सोने के आभूषण चोरी होने के मामले को सुलझाते हुए घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला काजियां निवासी बिंदू के रूप में हुई है, जो पिछले करीब छह महीनों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार पुराना शहर निवासी ओम प्रकाश जोशी अपनी पत्नी के साथ धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की दराज में रखे करीब 12 तोले सोने के आभूषण गायब थे। परिवार ने अपने स्तर पर जांच की तो नौकरानी बिंदू पर शक हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। रिमांड के दौरान पूछताछ कर चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।