Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
MGNREGA employees stage a fierce protest outside Minister Taranpreet Singh Sond's residence; allegations of lathi-charge and tear gas use
{"_id":"6a576c645d4b6b96500d49a0","slug":"video-mgnrega-employees-stage-a-fierce-protest-outside-minister-taranpreet-singh-sonds-residence-allegations-of-lathi-charge-and-tear-gas-use-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंत्री तरनप्रीत सिंह सोंद के आवास के बाहर मनरेगा कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज और आंसू गैस के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री तरनप्रीत सिंह सोंद के आवास के बाहर मनरेगा कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज और आंसू गैस के आरोप
पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह सोंद के आवास के निकट बुधवार को मनरेगा कर्मचारियों और विभिन्न भाईचारा संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फतेहगढ़ साहिब के एक मनरेगा कर्मचारी की टांग दो स्थानों से टूट गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनका कहना है कि वे आठ माह से लंबित वेतन और पक्का रोजगार देने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे तेज धूप में बैठे हुए थे और केवल छांव में जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग दिए और बल प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी जायज मांगों को सुनने के बजाय कर्मचारियों पर दमन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पंजाब सरकार से आठ माह का बकाया वेतन जारी करने, मनरेगा कर्मचारियों को पक्का रोजगार देने तथा कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
साथ ही उन्होंने पंजाब की पंचायतों, सरपंचों, भाईचारा संगठनों और आम लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और रोजगार बचाने की भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।