{"_id":"6a623356c6ac1b2260063723","slug":"video-minister-lal-chands-roar-to-ed-and-bjp-in-pathankot-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में मंत्री लाल चंद की ईडी व बीजेपी को दहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में मंत्री लाल चंद की ईडी व बीजेपी को दहाड़
जिले में ईडी की कार्रवाई को अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है और आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क बीजेपी और ईडी पर पठानकोट में हुई एक प्रैसवार्ता दौरान दहाड़ते नजर आए हैं। मंत्री कटारूचक्क के गांव हुई ईडी की रेड के बाद चुप्पी तोडते हुए मंत्री लाल चंद ने बीजेपी को आडे हाथ लिया है। हालांकि चार दिन पहले ईडी ने अपनी कार्रवाई में पठानकोट के गांव भट्टियां गोल पंचायत में 92 एकड़ शामलात भूमि घोटाला और अवैध खनन मामले में करोड़ों रुपए कैश बरामद होने की जानकारी साझी की थी। पठानकोट में मंत्री के गांव कटारूचक्क सहित विभिन्न ठिकानों पर रेड दौरान ईडी ने कुछ जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए। प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री लाल चंद ने ईडी और बीजेपी पर बरसते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से ना डरे हैं और ना ही डरेंगे, खासकर बीजेपी से जो आजादी के समय अंग्रेजों को पीठ दिखाकर भाग आई। अंग्रेजों के राज में बीजेपी के टॉप लीडर माफी मांग बाहर आए हैं। ईडी से ना पहले डरे हैं और ना ही भविष्य में डरेंगे। जबकि पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ें हैं। वे अरविंदर केजरीवाल और सीएम पंजाब भगवंत मान सिंह के भगत है। बीजेपी किसी भी भूलेखे में ना रहे क्योंकि बीजेपी के बुरे दिन आने वाले हैं। डटकर ईडी की स्थिति का सामना करेंगे क्योंकि वे आप पार्टी के सिपाही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।