बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Bihar news Students protest march in Hajipur against NEET paper leak and lathi charge

Bihar: NEET विवाद पर वैशाली में छात्रों का फूटा गुस्सा! हाजीपुर-महनार रोड किया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2026 02:52 PM IST
Bihar news Students protest march in Hajipur against NEET paper leak and lathi charge
NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वैशाली जिले के बिदुपुर में गुरुवार को छात्रों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। संत कबीर महंत राम दयाल दास महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशाल आक्रोश मार्च निकालकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। महाविद्यालय परिसर से शुरू हुआ यह मार्च विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

NEET में कथित गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने जताया आक्रोश
प्रदर्शन के दौरान छात्रों का आरोप था कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्रों के हितों की रक्षा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होने से युवाओं का विश्वास कमजोर हुआ है।

हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर लगा जाम
आक्रोश मार्च के दौरान छात्र कुछ देर के लिए सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इसके कारण हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क खाली कर दी, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण रहा प्रदर्शन
किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तरह सतर्क था। बिदुपुर प्रखंड मुख्यालय और आक्रोश मार्च के पूरे रूट पर बिदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनीष भारद्वाज तथा थानाध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

छात्र नेता ने सरकार पर साधा निशाना
आक्रोश मार्च का नेतृत्व छात्र नेता राजा यादव ने किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब सरकार सवालों से घिरती है, तब-तब पुलिस का सहारा लेती है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन में शामिल अन्य छात्र नेताओं ने भी परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें: बिहार का वीर सपूत देश पर कुर्बान, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए BSF जवान चंदन सिंह शहीद

मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शन के अंत में छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद सभी छात्र शांतिपूर्वक अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: तिलक हॉल से निकला कांग्रेस का जुलूस, कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

23 Jul 2026

रीवा कलेक्टर की RTO कार्यालय में दबिश: 'कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे', एजेंटों को लगाई फटकार; वीडियो

23 Jul 2026

बिलासपुर: अवैध गतिविधियों की शिकायत पर OYO होटल सील. निगम की बड़ी कार्रवाई

VIDEO: शिकोहाबाद रोड पर देर रात एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ शातिर बदमाश

23 Jul 2026

मोगा में सिंचाई मंत्री ने किया 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण

विज्ञापन

Ujjain: ड्रायफ्रूट, बेलपत्र, त्रिपुंड व चंद्रमा से सजे श्री बाबा महाकाल, रुद्राक्ष की माला पहनाकर दिए दर्शन

23 Jul 2026

Video: रायपुर में बीजेपी-कांग्रेस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन के साथ छोड़े आंसू गैस के गोले

23 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: छापे में मिले विसंगति तो स्पष्टीकरण का मिले मौका, गोष्ठी में वक्ताओं ने दी जानकारी

23 Jul 2026

कानपुर: उद्यमियों ने एक देश, एक चुनाव को बताया सकारात्मक

23 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के जिला अस्पताल में दमकल विभाग ने की मॉकड्रिल, स्वास्थ्यकर्मियों ने सीखे आग बुझाने के गुर

22 Jul 2026

Meerut: आबूलेन पर घड़ी कारोबारी की दुकान पर पहुंचा युवक, बद्दो के नाम से मांगी एक करोड़ रंगदारी, भीड़ ने धुना

22 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा 2026 के लिए मेरठ को मिली 8 नई यूपी-112 मोटरसाइकिल, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

22 Jul 2026

Muzaffarnagar: मुस्लिमों ने खरीदे दो मकान, लोगों में रोष, प्रशासन ने कराए खाली

22 Jul 2026

Meerut: दिनदहाड़े व्यापारी के घर लाखों की चोरी, 12 लाख नकदी और आठ तोला सोना ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

22 Jul 2026

Bijnor: अफजलगढ़ में युवक की डंडों से पीटकर हत्या, सिर और चेहरे पर डंडों से किये वार, मंगलवार की शाम निकला था घर से, बुधवार सुबह मिला शव

22 Jul 2026

Meerut: पूर्व कर्मचारी के परिवार से विवाद के बाद सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे, बीडीओ को भी सुनाई खरी-खोटी

22 Jul 2026

कानपुर: रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर रोके गए कांग्रेसी

22 Jul 2026

VIDEO: ताजमहल के गार्डन में निकला सांप, पर्यटकों में फैली दहशत

22 Jul 2026

नोएडा के गेझा मार्केट की खुली नालियों में ग्राहक संग डूब रहा व्यापार

22 Jul 2026

VIDEO: बूथ स्तरीय सम्मेलन का शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण बोले- मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान

22 Jul 2026

Jabalpur News: कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर के मामले में पुलिस विभाग मौन, प्रदर्शन से दौरान हुई थी झड़प

22 Jul 2026

Video: माफिया उत्तराखंड छोड़ो नारे के साथ जन संवाद यात्रा निकालेगी उपपा

22 Jul 2026

Video: अल्मोड़ा में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा

22 Jul 2026

Video: कांग्रेस ने दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध, जिले भर में किया प्रदर्शन

22 Jul 2026

बारिश में खुजली से जूझ रहे बेजुबान, रोज 25-30 घायल और बीमार पशु पहुंच रहे नोएडा एनिमल शेल्टर

22 Jul 2026

नर्मदा उफान पर: छोटा रपटा पुल डूबा, मंदिर जलमग्न, बम्हनी-मुगदरा मार्ग भी बंद, जान पर खेलकर नाला पार कर रहे लोग

22 Jul 2026

वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए गुरुग्राम में दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 25 जुलाई अंतिम तिथि

22 Jul 2026

चोरों का आतंक: तीन ज्वेलरी शॉप ओंर मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात

22 Jul 2026

Budaun खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग दंपती झुलसे

22 Jul 2026

पानीपत: समालखा के गढ़ी छाज्जू स्थित प्राचीन सिद्ध श्रीराम मंदिर में आध्यात्मिक क्विज शो कौन बनेगा ज्ञानरत्न का हुआ शभारंभ

22 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed