{"_id":"690089b2590f9718de0a71f0","slug":"video-moga-police-arrested-three-accused-of-throwing-petrol-bombs-in-madi-mustafa-village-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस को सफलता, गांव माड़ी मुस्तफा में पेट्रोल बम फेंकने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस को सफलता, गांव माड़ी मुस्तफा में पेट्रोल बम फेंकने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
मोगा पुलिस ने गांव माड़ी मुस्तफा में 25 अक्तूबर की शाम हुई पेट्रोल बम फेंकने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोगा अजय गांधी ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम गांव माड़ी मुस्तफा में एक साइकिल की दुकान पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में थाना बाघापुराना में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों बलजिंदर सिंह, वनस्प्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह, तीनों निवासी फरीदकोट को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि उक्त वारदात के पीछे संदीप सिंह निवासी माड़ी मुस्तफा, जिला मोगा और धर्मप्रीत सिंह निवासी फरीदकोट (वर्तमान में विदेश में) का हाथ है। दोनों ने मिलकर अपने गांव का माहौल खराब करने के इरादे से इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी। एसएसपी ने बताया कि धर्मप्रीत सिंह पर 6 और संदीप सिंह पर 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पकड़े गए तीनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। बताया गया है कि तीनों को पैसे का लालच देकर इस वारदात में शामिल किया गया। तीनों गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे और पूछताछ कर इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।