{"_id":"6acf3fc969e0acc81705f819","slug":"video-municipal-team-faces-opposition-while-arriving-to-demolish-saini-bhawan-women-block-the-path-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैनी भवन गिराने पहुंची निगम टीम का विरोध, महिलाओं ने रोका रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी भवन गिराने पहुंची निगम टीम का विरोध, महिलाओं ने रोका रास्ता
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर सैनगढ़ स्थित सैनी भवन में कथित अवैध निर्माण गिराने पहुंची नगर निगम की टीम को बुधवार को सैनी समाज के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू की गई, लेकिन विरोध बढ़ने पर निगम की टीम को बिना पूरी कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। इस दौरान जेसीबी से भवन की एक खिड़की और बाहरी दीवार को नुकसान पहुंचा।
कार्रवाई के दौरान सैनी महासभा के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने नगर निगम तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने रास्ता रोककर निगम की टीम का विरोध किया। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और लोगों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई।
विरोध के चलते रोकनी पड़ी कार्रवाई
मौके पर मौजूद लोगों का विरोध लगातार बढ़ता रहा। थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सैनी महासभा के सदस्य अपनी मांगों पर अड़े रहे। लोगों ने भवन में तोड़फोड़ का विरोध करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
स्थिति को देखते हुए नगर निगम की टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। विरोध के बीच निगम का दस्ता भवन को पूरी तरह गिराने की कार्रवाई किए बिना ही वापस लौट गया। मौके पर लोगों का प्रदर्शन जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।