सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Outsourced and paramedical staff protested against SMO at Civil Hospital, Bathinda

सिविल अस्पताल बठिंडा में आउटसोर्स व पैरामेडिकल कर्मियों ने एसएमओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 05:44 PM IST
Outsourced and paramedical staff protested against SMO at Civil Hospital, Bathinda
बुधवार सिविल अस्पताल में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब आउटसोर्स कर्मचारियों और पैरामेडिकल स्टाफ ने सीनियर मेडिकल आफिसर (एसएमओ) डा. सोनिया गुप्ता के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का कारण आउटसोर्स कर्मचारी जगमीत सिंह की कथित तौर पर की गई बदली बताया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा लगातार आउटसोर्स कर्मचारियों की बिना उचित प्रक्रिया के बदली की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर एसएमओ के खिलाफ नारेबाजी की और बदली आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि इससे पहले भी कई आउटसोर्स कर्मियों की बदली बिना पारदर्शी प्रक्रिया अपनाए की गई है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक दबाव बनाकर कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। मामले को बढ़ता देख आउटसोर्स और पैरामेडिकल कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल सिविल सर्जन से मिला और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। कर्मचारियों ने मांग की कि जगमीत सिंह की बदली तुरंत रद्द की जाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई करने से पहले उचित प्रक्रिया अपनाई जाए। सिविल सर्जन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बदली आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आश्वासन दिया। साथ ही एसएमओ द्वारा कंपनी को की गई शिकायत को भी वापस करवाया गया। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण पंजीकरण, जांच और दवाइयों के वितरण की प्रक्रिया धीमी पड़ गई। कई मरीजों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग मरीजों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मरीजों ने बताया कि उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा और कई को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीण इलाकों से आए मरीजों ने भी असुविधा जताई और कहा कि उन्हें दोबारा आना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की हानि होगी। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों की एकजुटता के कारण कुछ समय तक कामकाज बाधित रहा। हालांकि दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो गई और ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पंजाब सुबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष गगनदीप सिंह भुल्लर ने कहा कि यदि भविष्य में कर्मचारियों के साथ अन्याय किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पैरामेडिकल एवं स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने भी प्रशासन को चेतावनी दी कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद से किया जाए। इस मौके पर नेताओं ने 27 फरवरी को फरीदकोट में सिविल सर्जन की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित काले झंडे प्रदर्शन में भी शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एकजुट हैं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। प्रदर्शन में जसमीत सिंह, मुनीश कुमार, जसविंदर शर्मा, कुलविंदर सिंह, हाकम सिंह, जतिंदर सिंह, हरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखमंदर सिद्धू, वीरपाल कौर, अमनदीप कौर, मनप्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Chandigarh: हरपाल चीमा का सीएम सैनी पर बड़ा हमला, वायरल पोस्ट को लेकर बोले

25 Feb 2026

हिसार में 7 एकड़ में बनेगी प्रदेश की पहली आर्गेनिक फल-सब्जी मंडी, सीएम नायब सिंह सैनी ने जून 2025 में की थी घोषणा

25 Feb 2026

UP Weather: फरवरी में ही तपने लगा प्रदेश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

25 Feb 2026

फिरोजपुर में अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन की आमना गुप्ता प्रधान बनी

गाजियाबाद के स्कूल में घुसा तेंदुआ: सीसीटीवी में हुआ कैद, वन विभाग की टीम मौके पर

25 Feb 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सेक्टर 6 के प्राथमिक स्कूल में नए टीचरों ने संभाला कार्यभार, पढ़ाई के सुचारू संचालन के लिए प्राचार्य ने ली बैठक

Sirmour: डाइट नाहन में एड्स विषय पर अतिथि भाषण का आयोजन

25 Feb 2026
विज्ञापन

Kullu: आपदा मित्रों ने सीखी इमरजेंसी असेंडिंग जूमिंग तकनीक

25 Feb 2026

Video: बरेली जंक्शन पर बिहार के यात्री को आया हार्ट अटैक, जीआरपी सिपाही ने सीपीआर देकर बचाई जान

25 Feb 2026

हमीरपुर: कूड़े के ढेर से भड़की आग ने तीन दुकानों को चपेट में लिया, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

25 Feb 2026

नारनौल के सेका गांव में गोवंश (सांड ) के निधन पर डीजे के साथ निकाली अंतिम यात्रा

बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में दिए जा रहे पीएनजी कनेक्शन

सीधी कालिख कांड: 100 दिन बाद शिवसेना नेता विवेक पांडे को हाईकोर्ट से राहत, डॉक्टर पर पोती थी; समर्थक झूमे

25 Feb 2026

कानपुर में सरसौल रेलवे स्टेशन किनारे मिला अधेड़ का शव, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी

25 Feb 2026

बहादुरगढ़ में ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास हो रही अवैध पार्किंग

लखनऊ में मानवेंद्र के मर्डर के बाद हत्यारोपी बेटे की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद

25 Feb 2026

विधानसभा में गूंजी नारनौल क्षेत्र की आवाज, अवैध खनन पर कार्रवाई और निजामपुर में आईटीआई खोलने की उठी मांग

लखनऊ में ए डिवीजन क्रिकेट लीग में यूपी टिंबर और ध्रुव क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ मुकाबला

25 Feb 2026

Sawai Madhopur News: लेपर्ड की दस्तक से लोगों में दहशत, सीसीटीवी में कैद मूवमेंट, रातभर दहशत में रहे लोग

25 Feb 2026

पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीबों को राहत, ‘रसोई स्कीम’ के ऐलान से खुशी

25 Feb 2026

Meerut: एनएच-34 पर हादसा, इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार कार रेलिंग में घुसी

25 Feb 2026

पिंगलवाड़ा में पर्यावरण जागरूकता शताब्दी मनाने का ऐलान

25 Feb 2026

Video: बरेली में पति की हत्यारोपी महिला और उसकी बेटी भेजी गई जेल

25 Feb 2026

Bareilly News: एसएसपी तक पहुंची शिकायत तो हटा अवैध वाहन स्टैंड, आठ टेंपो सीज, 27 का चालान

25 Feb 2026

होली-रमजान त्योहारों को लेकर पीआरवी की हुई बैठक

25 Feb 2026

फरेंदा में चल रहा था स्पा सेंटर....तीन युवतियां एक युवक पकड़ा

25 Feb 2026

58 गर्भवती का जांच आठ उच्च जोखिम चिन्हित

25 Feb 2026

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

25 Feb 2026

लखनऊ में चीत्कारों के बीच हुआ मानवेंद्र का अंतिम संस्कार, भतीजे ने दी मुखाग्नि

25 Feb 2026

VIDEO: काशी की अनोखी शादी... विदेशी जोड़े ने गंगा की लहरों के बीच रचाई शादी

25 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed