Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Pensioners protest against the government in Ferozepur; express outrage over anti-employee and anti-pensioner policies
{"_id":"6a576c5dbc4c9ab66407b380","slug":"video-pensioners-protest-against-the-government-in-ferozepur-express-outrage-over-anti-employee-and-anti-pensioner-policies-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कर्मचारी और पेंशनर विरोधी नीतियों पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कर्मचारी और पेंशनर विरोधी नीतियों पर जताया रोष
फिरोजपुर में पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले पेंशनरों ने पंजाब सरकार की कर्मचारी और पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। पेंशनरों का आरोप है कि सरकार लगातार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की अनदेखी कर रही है, जिसे अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पेंशनर्स एसोसिएशन के नेता रविंद्र लूथर ने कहा कि सरकार महंगाई भत्ते (डीए) का 18 प्रतिशत लंबित बकाया तुरंत कर्मचारियों और पेंशनरों को जारी करे। उन्होंने यह भी मांग की कि छठे वेतन आयोग को 2.59 गुणांक (फैक्टर) के अनुसार पूरी तरह और सही तरीके से लागू किया जाए। इसके अलावा सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग और ठेका भर्ती पर रोक लगाकर नियमित नियुक्तियां की जाएं।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिन वादों के आधार पर मौजूदा सरकार सत्ता में आई थी, आज उन्हीं वादों से पीछे हट गई है। उनका कहना है कि सरकार का कर्मचारी विरोधी रवैया अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। पेंशनर नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।