{"_id":"6a4c840f15d32ba453053c69","slug":"video-people-picnicking-in-middle-of-ravi-river-in-pathankot-water-levels-could-rise-at-any-moment-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में रावी दरिया के बीच पिकनिक मना रहे लोग, कभी भी बढ़ सकता है जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में रावी दरिया के बीच पिकनिक मना रहे लोग, कभी भी बढ़ सकता है जलस्तर
पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र में रावी दरिया के बीच लोग बच्चों की जान जोखिम में डाल पिकनिक मना रहे हैं।
लोग बच्चों सहित रावी दरिया के बीचों बीच पत्थरों पर टेंट लगाकर नहाते और मौज मस्ती करते दिखे। बड़ी संख्या में लोग गाडियों में रोजाना रावी दरिया के बीच पहुंच रहे है और युवा वहां बीयर सहित अन्य खाने-पीने वाली वस्तुओं को ले जाकर मजे कर रहे हैं।
गाड़ियां रावी दरिया से पहले ही खुले स्थान पर पार्क करके लोग बीच दरिया पहुंच रहे है। समय रहते जिला प्रशासन भी ऐसे हादसों वाले स्थानों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
रावी दरिया में कभी भी बढ़ सकता है जलस्तर
अगस्त 2025 में रंजीत सागर डैम से लाखों क्यूसेक पानी एकदम रावी दरिया में छोड़ दिया गया था। जिस वजह से रावी दरिया के पानी से भीषण तबाही हुई थी। माधोपुर, सुजानपुर, बॉर्डर क्षेत्र कोलियां अड्डा, कथलौर क्षेत्र बाढ़ की वजह से बहुत ज्यादा प्रभावित हुए थे। अब बरसात का सीजन शुरू हो चुका है और कभी भी डैम से रावी दरिया में पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ सकता है।
एकदम जलस्तर बढ़ने से खुद को नहीं बचा पाएंगे लोग
डैम से रोजाना 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अगर रावी दरिया में डैम से एकदम पानी छोड़ा जाता है तो दरिया का जलस्तर बढ़ जाएगा। लोगों को वहां से अपनी जान बचाना भी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि रावी दरिया में जहां तक लोग जाकर नहा रहे है या फिर मौज मस्ती कर रहे हैं वहां पत्थर ही पत्थर है। पत्थरों पर भागना तो दूर व्यक्ति का चलना भी मुश्किल होता है। सड़क से करीब आधा किलोमीटर नीचे दरिया तक लोग बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं।
जिला प्रशासन नहीं कर पाया स्थिति कंट्रोल, इसलिए पीएपी से मांगी फोर्स
सिंचाई विभाग के एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि उनके ध्यान में भी है कि लोग रावी दरिया के बीचो बीच बच्चों सहित पहुंच जान जोखिम में डाल मौज मस्ती करते हैं। इसके लिए उन्होंने लोकल पुलिस प्रशासन को कार्रवाई के लिए कहा लेकिन, उनके कहे मुताबिक पीएपी जालंधर को एक पत्र लिख फोर्स की मांग की गई ताकि जानलेवा हालात बनने से पहले रोक लगाई जा सके। फोर्स को पहुंचने में करीब एक सप्ताह लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।