{"_id":"6ad9f29176495ab1c10b97bd","slug":"video-raid-conducted-at-a-medical-store-in-khukhrain-expired-license-discovered-pregabalin-seized-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"खुखरैन में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, एक्सपायर लाइसेंस मिला; प्रेगाबालिन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुखरैन में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, एक्सपायर लाइसेंस मिला; प्रेगाबालिन जब्त
पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वीरवार को कपूरथला जिले के नशा प्रभावित गांव खुखरैन में एक मेडिकल स्टोर पर अचानक छापेमारी की गई। एसडीएम मेजर डॉ. इरविन कौर और डीएसपी मेजर डॉ. शीतल सिंह के नेतृत्व में सिविल व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुखवीर मेडिकल हॉल की जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर का लाइसेंस एक्सपायर पाया गया और परिसर से प्रेगाबालिन दवा जब्त की गई।
नशा प्रभावित गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के नेटवर्क को तोड़ने, दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और नशे को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। जिले के नशा प्रभावित गांवों में मेडिकल स्टोरों की जांच सहित अन्य गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि नशे की समस्या को खत्म करने और युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी कहा कि मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री निर्धारित नियमों और कानूनी प्रावधानों के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी, ताकि दवाओं के दुरुपयोग को रोका जा सके और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।