{"_id":"6ad9f2855f25e4ae5305e65a","slug":"video-state-level-under-14-handball-competitions-held-in-faridkot-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में राज्य स्तरीय अंडर-14 हैंडबॉल मुकाबले आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में राज्य स्तरीय अंडर-14 हैंडबॉल मुकाबले आयोजित
पंजाब सरकार की ओर से ‘खेलां वतन पंजाब दियां सीजन-4’ के तहत वीरवार को फरीदकोट में राज्य स्तरीय अंडर-14 हैंडबॉल मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिताओं में पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर फरीदकोट इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एवं नशा मुक्ति मोर्चा मालवा सेंट्रल के इंचार्ज गगनदीप सिंह धालीवाल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं को स्वस्थ रखने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में खेलों की अहम भूमिका है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।
धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इन खेलों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित कर युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर प्रो. गुरसेवक सिंह, हरकरण सिंह बराड़ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।