बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sensation arises after body of youth found in vacant plot in Faridkot

फरीदकोट में खाली प्लॉट से युवक का शव मिलने से सनसनी

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:34 PM IST
Sensation arises after body of youth found in vacant plot in Faridkot
शहर के दशमेश नगर में एक 23 वर्षीय युवक का शव खाली प्लॉट से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र बिल्लू सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के पिता बिल्लू सिंह ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि उनका बेटा नशे की लत से जूझ रहा था और बुधवार रात घर से टहलने के लिए निकला था। परिवार का दावा है कि उसने अपना मोबाइल बेचकर नशा खरीदा और कथित तौर पर अधिक मात्रा लेने से उसकी मौत हो गई। बिल्लू सिंह ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले उनके बड़े बेटे की भी नशे के कारण मौत हो चुकी है। लगातार दो बेटों को खोने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। उन्होंने सरकार और पुलिस से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो और भी परिवार उजड़ सकते हैं। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अभी तक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पहले भी फरीदकोट में एक युवक की कथित नशे की ओवरडोज से मौत का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अलीगढ़ के टीकाराम डिग्री कॉलेज गेट पर जलभराव, गंदे पानी में से आ-जा रहीं छात्राएं

23 Jul 2026

VIDEO : लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने घेरा वीसी आवास, बोले- लाइब्रेरी की हालत खराब, 5 की जगह 7 दिन खुले

23 Jul 2026

VIDEO : उत्तर प्रदेश स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों ने 800 मीटर की रेस में हिस्सा लिया

23 Jul 2026

VIDEO : जहां पर होना है भाजपा मुख्यालय का निर्माण वहां तोड़ा जा रहा सपा विधायक का कॉम्प्लेक्स

23 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी में बीएचयू और पीएम के जनसंपर्क कार्यालय पर पुलिस की निगरानी

23 Jul 2026
विज्ञापन

कर्णप्रयाग नेनीसेण मोटर मार्ग पर फिर आया मलबा

23 Jul 2026

गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 300 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

23 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: फूलबाग सत्याग्रह से पहले सपा नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, विधायक और नगर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

23 Jul 2026

VIDEO: निजामाबाद से पांच बार विधायक रहे आलमबदी आजमी का निधन

23 Jul 2026

करनाल में छात्राओं को पोक्सो अधिनियम की दी जानकारी, कानूनों के सही उपयोग के लिए किया जागरूक

23 Jul 2026

रिमझिम बारिश से जेवर के रबूपुरा में मौसम सुहावना, गर्मी और उमस से मिली राहत

23 Jul 2026

रायबरेली में मंदिर से लौट रहीं तीन बुजुर्ग महिलाओं पर आवारा सांडों ने किया हमला, दो की हालत गंभीर

23 Jul 2026

रायबरेली में अच्छे मैदान और बेहतर सुविधाएं दिलाएंगी पदक, अवसर मिले तो निकलेंगे बेहतरीन खिलाड़ी

23 Jul 2026

रेवाड़ी में गूंजी जंतर-मंतर की आवाज, छात्रों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

23 Jul 2026

गाजियाबाद: उमस भरी गर्मी का असर: संयुक्त अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी

23 Jul 2026

गुरुग्राम में कांग्रेस का प्रदर्शन: सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पीएम और केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

23 Jul 2026

VIDEO: भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बीच में ही रुक गया राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

23 Jul 2026

Kangra Taxi Union: एटीएस और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में डीसी को ज्ञापन, मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग

23 Jul 2026

मानसून की पहली बारिश में ही बढ़ा बाढ़ का खतरा खेत बने समंदर: सुख औजला

23 Jul 2026

हरसिमरत कौर बादल का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं- बच्चों के मुद्दे पर हो राजनीति नहीं ड्रामा

नंगल के गांव बास में तेंदुए की आहट से दहशत का माहौल

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में जगराओं के सफाई सेवकों का फूटा गुस्सा, CM और DSP का पुतला फूंक हाईवे जाम कर किया जोरदार प्रदर्शन

फिरोजपुर में सतलुज दरिया में बैड़ा विसर्जित

पंजाब-हरियाणा एलएडीसी नीति के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन जारी

VIDEO: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तोड़, मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब

23 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे

23 Jul 2026

गुरुग्राम के रेस्तरां संचालक की गाजियाबाद के इंदिरापुरम में गोली मारकर हत्या

23 Jul 2026

गाजियाबाद में गला काटकर महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

23 Jul 2026

टीकमगढ़ में बारिश का दौर शुरू: 26.7 इंच कम बारिश के बाद भी खरीफ फसलें बेहतर; कई कॉलोनियों में जलभराव

23 Jul 2026

Dehradun: पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला

23 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed