Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Ten BJP and Congress councilors staged a protest outside the DC office in Sujanpur after not being administered the oath of office.
{"_id":"6a6c6abc272e6a341a06b4f4","slug":"video-ten-bjp-and-congress-councilors-staged-a-protest-outside-the-dc-office-in-sujanpur-after-not-being-administered-the-oath-of-office-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में शपथ न दिलाने पर बीजेपी और कांग्रेस के 10 पार्षदों ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में शपथ न दिलाने पर बीजेपी और कांग्रेस के 10 पार्षदों ने डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
नगर परिषद सुजानपुर के नए चुने गए बीजेपी और कांग्रेस के 10 पार्षदों ने डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्षद अनुराधा बाली और बीजेपी पार्षद अशोक बावा ने संयुक्त रूप से कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने डिप्टी कमिश्नर पठानकोट, एसडीएम धार कलां और ईओ नगर परिषद सुजानपुर को पार्षदों को शपथ दिलाने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने कहा कि वे नगर परिषद ऑफिस सुजानपुर गए, लेकिन वहां भी हमारी बात नहीं सुनी गई। उसके बाद उन्होंने एसडीएम से बात की, तो उन्होंने कहा कि अभी मैं ड्यूटी पर नहीं हूं, आप डीसी के पास जाओ। उन्होंने कहा कि डीसी मैडम भी ऑफिस में नहीं हैं, और दस पार्षदों ने मिलकर डीसी ऑफिस में एप्लीकेशन दी है, ताकि हम शपथ ले सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम आदमी पार्टी सरकार ने चार पार्षदों के बीच अध्यक्ष बनाकर हमारे साथ धक्का किया है। हम सभी पार्षद एक तरफ हैं और कोई भी प्रशासन हमारी बात नहीं सुन रहा है। इस मौके पर पार्षद लक्ष्मी वर्मा, शुभ लता, नीलम कुमारी, अश्विनी बंटी, सुरेश कुमार बॉबी, शमशेर सिंह, थॉमस, अशोक बावा, अनुराधा बाली मौजूद थे। दूसरी ओर नगर परिषद सुजानपुर के ईओ राकेश शर्मा के मुताबिक अध्यक्ष द्वारा एजेंडा तैयार करके पार्षदों को भेजा जा रहा है। पार्षदों को सोमवार 3 अगस्त को शपथ दिलाई जाएगी। नगर परिषद सुजानपुर की नई बनी अध्यक्ष नीतू मन्हास भी कहती हैं कि पार्षदों को सोमवार के लिए शपथ दिलाने का एजेंडा जारी कर दिया गया है और सभी को दोपहर 12:30 बजे शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद अपने शहर के हैं किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।