{"_id":"6a34cfce0f2510e9010b3134","slug":"video-three-people-including-a-child-seriously-injured-in-a-road-accident-near-moga-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के पास सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के पास सड़क हादसे में एक बच्चे सहित तीन गंभीर घायल
मोगा के नजदीक गांव घलकलां के पास वीरवार शाम लुधियाना फिरोजपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 बच्चों समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव घलकलां के रहने वाले बलजिंदर सिंह अपने माता मनजीत कौर और दो बच्चे गुरफतेह, लवी
को लेकर मोटरसाइकिल पर गांव कलेरां से अपनी बहन के घर की छत का लैंटर डालकर वापस घर लौट रहे थे। जब वे मोगा के गांव दुन्नेके के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दो बच्चे और उनकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत समाजसेवा सोसाइटी के मदद से उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया। वहीं सिविल अस्पताल मोगा के डॉ. बजरंग ने बताया कि चार एक्सीडेंट पेशेंट आए थे जिसमें से मनजीत कौर, बलजिंदर सिंह, गुरफतेह को गंभीर चोट के कारण फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लवी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।