{"_id":"6a82d3a8ae340924d002cd21","slug":"video-two-youths-from-moga-died-in-a-road-accident-while-returning-from-the-mata-chintpurni-fair-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"माता चिंतापूर्णी मेले से लौटते समय सड़क हादसे में मोगा के दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता चिंतापूर्णी मेले से लौटते समय सड़क हादसे में मोगा के दो युवकों की मौत
माता चिंतापूर्णी दरबार में मेला देखकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे मोगा के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार एयर कंडीशन रिपेयरिंग का काम करने वाले कुछ युवक अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर 10 अगस्त की रात को माता वैष्णो देवी गए थे। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद सभी युवक अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर चामुंडा देवी कांगड़ा देवी ज्वाला जी होते हुए 16 अगस्त को चिंतपूर्णी पहुंचे। भरवाई के पास राजस्थान डिपो की बस के ब्रेक फेल हो जाने के चलते दो-तीन गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद मोगा निवासी युवकों के मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय मोटरसाइकिल पर दीपक वर्मा (20) और रणजोत सिंह (19) सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणजोत सिंह सड़क किनारे खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।सबसे दुखद बात यह है कि दोनों ही अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद मोगा में शोक का माहौल है।
शहर के हाकम का अगवाड़ निवासी हर गगन सिंह ने बताया कि उसका बेटा 19 साल का रणजोत सिंह 12वीं कक्षा पास करने के बाद वह एयर कंडीशनर रिपेयरिंग का काम करने लगा था। 10 अगस्त को वह अपने साथी दीपक समेत अन्य कुछ युवकों के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर धार्मिक स्थल माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे। वहां पर माथा टेकने के बाद सभी युवक अपने-अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माता रानी के दर्शन करने के बाद 16 अगस्त को माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। भरवाई से आधा किलोमीटर नीचे राजस्थान डिपो की बस में उनके बच्चों के मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दीपू की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसके बेटे की कुछ देर बाद मौत हो गई। गगन सिंह ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। मेरा एक बेटा और एक बेटी थे बेटा बड़ा और बेटी छोटा
मृतक दीपक वर्मा उम्र 20 साल जो कि नई दाना मंडी के पास झुग्गियों में पिछले 18 साल से अपनी माता के साथ रह रहे थे, जबकि उनके पिता मल्ला सिंह मध्य प्रदेश में अपनी दो बेटियों के साथ रहते हैं। जानकारी के अनुसार, दीपक पहले क्रेन ऑपरेटर के रूप में काम करते थे। पिछले तीन महीनों से वह एसी रिपेयरिंग का काम सीख रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। ऐसे में पूरे परिवार की जिम्मेदारी दीपक के कंधों पर थी। दीपक परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद परिजन और आसपास के लोग गहरे शोक में हैं।
दोनों मृतक युवकों के शव को लेने के लिए उनके परिवार के सदस्य हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है। हिमाचल पुलिस मामले की जांच कर रही हे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।