{"_id":"697f0c5aadae2ca50709f657","slug":"video-two-youths-in-a-creta-car-arrested-in-moga-with-one-kilogram-of-heroin-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में एक किलो हेरोइन के साथ क्रेटा सवार दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में एक किलो हेरोइन के साथ क्रेटा सवार दो युवक गिरफ्तार
मोगा सिटी पुलिस ने क्रेटा सवार दो नौजवानों को 1 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा सिटी पुलिस को यह एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त और चेकिंग पर थे। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम दिल्ली कॉलोनी, लोहारा चौक के सुनसान इलाके में पहुंची तो पुलिस को देखकर सफेद रंग की क्रेटा कार (नंबर PB-18Y-0265) में सवार व्यक्तियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन की मदद से कार को रोक लिया। कार में सवार दो युवकों को काबू कर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने नाम अर्पणप्रीत सिंह (22), निवासी जिला तरनतारन और दिलराज सिंह उर्फ वंश (19), निवासी अटारी, जिला अमृतसर साहिब बताए। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलराज सिंह के खिलाफ पहले भी एक एनडीपीएस के अधीन मोहाली में मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य खुलासे किए जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।