{"_id":"6a7484baaec23ceda8052039","slug":"video-unknown-assailants-fired-shots-at-the-house-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमींदार के घर पर अज्ञात शख्स ने चलाई गोलियां, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमींदार के घर पर अज्ञात शख्स ने चलाई गोलियां, मची चीख पुकार
पठानकोट जिले के हलका भोआ क्षेत्र के तहत आने वाले गांव लाहड़ी-318 में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक जमींदार के घर पर एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां चला दीं। हालांकि जमींदार का परिवार घर के अंदर था और बच्चे आंगन में खेल रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे चिल्लाने लग पड़े। इसी दौरान घर के बाकी सदस्य भी कमरों से बाहर निकल आए।
परिजनों ने देखा कि घर की खिड़की का कांच टूटा हुआ है और फर्श पर चली हुई गोली का खाली खोल पड़ा हुआ है। तुरंत घबराए हुए परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना का पता चलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ हर पहलू से जांच शुरू कर दी। हमलावर कौन थे और किस नीयत से वारदात को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।