{"_id":"6a2f73e8ddb7df76230aa82e","slug":"video-youth-stabbed-in-chandigarh-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में युवक को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीमाजरा के मौलीजागरां कांप्लेक्स में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते हुए खूनी हमले में एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान मौलीजागरां निवासी तोताराम (25) के रूप में हुई है जबकि घायल आकाश उर्फ बिल्लो (22) का पंचकूला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौलीजागरां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 9:30 के की है। तोताराम और उसका साथी आकाश कम्युनिटी सेंटर के पास मस्जिद वाली गली में नीम के पेड़ के नीचे कुछ साथियों के साथ खड़े थे। इसी दौरान चार से पांच युवक वहां पहुंचे और दोनों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें हमलावर तलवारों और अन्य हथियारों से दोनों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। हमले से बचने के लिए तोताराम और आकाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर हमला जारी रखा। आकाश के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं जबकि तोताराम के पेट में गहरा वार होने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग हो गए।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जसकरण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके और अस्पताल पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तोताराम के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह करीब एक माह पहले अंबाला जेल से रिहा होकर आया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देर रात फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शक है कि हमलावर मौलीजागरां और पंचकूला की राजीव कॉलोनी के रहने वाले हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।