{"_id":"6853d599f3db4da943097226","slug":"video-youth-who-opened-fire-in-moga-was-arrested-along-with-his-rifle-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में फायरिंग करने वाला युवक राइफल सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में फायरिंग करने वाला युवक राइफल सहित गिरफ्तार
पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट क्षेत्र में जमीन के विवाद के चलते खेतों में की गई हवाई फायरिंग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 12 बोर की रायफल भी बरामद की गई है।धर्मकोट थाना प्रभारी (एसएचओ) जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस पार्टी ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में सामने आया कि फायरिंग करने वाला युवक देवेंदर सिंह, निवासी बडूवाला रोड, धर्मकोट है, जिसे पुलिस ने रायफल सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, देवेंदर सिंह और केबल सिंह, दोनों निवासी बडूवाला रोड, के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन पहले जमीन की माप करवाई गई थी और चिन्ह के तौर पर एक पत्थर लगाया गया था। 16 जून को जब केबल सिंह उस चिन्ह पर मिट्टी डालकर उसे सही कर रहे थे, तभी देवेंदर सिंह मौके पर पहुंचा। उसके हाथ में 12 बोर की रायफल थी और उसने केबल सिंह को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने हवा में फायरिंग कर दी। पुलिस ने देवेंदर सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।