Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
In Jalandhar, earrings snatched from a mother dropping her daughter off at school; bystanders gave chase and nabbed one robber.
{"_id":"69bbc447238b4bdda90bfa4d","slug":"video-in-jalandhar-earrings-snatched-from-a-mother-dropping-her-daughter-off-at-school-bystanders-gave-chase-and-nabbed-one-robber-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां से बालियां छीनी, लोगों ने पीछा कर एक लुटेरा दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर में बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां से बालियां छीनी, लोगों ने पीछा कर एक लुटेरा दबोचा
शहर में झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बस्ती गुजा इलाके का है, जहां बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही एक महिला से दिनदहाड़े बालियां छीन ली गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और बहादुरी से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, बबीता नामक महिला सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। जैसे ही वह स्कूल के नजदीक पहुंचीं, तभी बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो युवक उनके पास आए और अचानक उनकी बालियां झपट लीं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करते हुए लोगों ने झंडिया वाले पीर के पास एक आरोपी को काबू कर लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान राजू (24) निवासी किशनपुरा के रूप में बताई है। उसने खुलासा किया कि उसका साथी करण वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि वह शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में इस तरह की वारदात को अंजाम देता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया है। महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में झपटमारी और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे महिलाओं में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।