{"_id":"69b50540200f4d81f000a70f","slug":"video-questions-raised-over-students-death-in-jalandhar-bhumikas-final-cctv-footage-surfaces-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में छात्रा की मौत पर उठे सवाल, भूमिका की आखिरी सीसीटीवी फुटेज आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में छात्रा की मौत पर उठे सवाल, भूमिका की आखिरी सीसीटीवी फुटेज आई सामने
जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा भूमिका (14) की मौत मिस्ट्री बन गई है। मामला आत्महत्या है या हत्या—इसको लेकर अलग-अलग एंगल सामने आ रहे हैं। पुलिस सभी तथ्यों को जोड़कर जांच में जुटी है।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे जालंधर हाइट्स सोसाइटी के एफ-ब्लॉक के पास भूमिका गंभीर हालत में गिरी मिली। उसे पिम्स मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जब परिजन स्कूल पहुंचे तो टेनिस किट ग्राउंड में ही मिली। टेनिस इंस्ट्रक्टर को किट में एक कथित सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा बताया जा रहा है-“मम्मा, मैं दो पेपर में फेल हूं।”
परिवार ने इस नोट पर सवाल खड़े किए हैं।
चाचा का दावा है कि नोट दबाव में लिखवाया गया हो सकता है। उनका कहना है कि रिजल्ट से पहले बच्ची को फेल होने की जानकारी किसने दी? भूमिका स्कूटी चलाना नहीं जानती थी, जबकि स्कूल से जालंधर हाइट्स की दूरी करीब 3-4 किलोमीटर है। ऐसे में वह वहां कैसे पहुंची?
परिजन यह भी पूछ रहे हैं कि यदि उसने 6वीं मंजिल से छलांग लगाई, तो किसी ने देखा क्यों नहीं? मोबाइल फोन भी टूटा हुआ नहीं मिला। शरीर पर पैरों में दो गहरे घाव पाए गए, जबकि अन्य कोई स्पष्ट गंभीर चोट के निशान नहीं थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।