{"_id":"69c13ef512151baf330bb9a5","slug":"two-laborers-injured-after-a-trolley-loaded-with-bricks-overturns-on-the-highway-in-khutar-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-168714-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार में हाईवे पर ईंटों भरी ट्राॅली पलटने से दो श्रमिक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार में हाईवे पर ईंटों भरी ट्राॅली पलटने से दो श्रमिक हुए घायल
विज्ञापन
खुटार में ईंट भरी ट्राॅली पलटने से घायल सौरभ कुमार। संवाद
विज्ञापन
खुटार। बिलसंडा से ईंटें भरकर पलिया जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली खुटार में हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटने से दो श्रमिक घायल हो गए।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव नानपुरवा निवासी सौरभ और चंद्रपाल बिलसंडा के गांव करेली स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। रविवार को भट्ठे से ट्रैक्टर ट्राॅली में ईंट पलिया ले जाई जा रहीं थी। सौरभ और चंद्रपाल ट्राॅली में भरीं ईंटों पर बैठे थे।
खुटार में बाइपास पर रात नौ बजे अचानक ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित हो गई और ट्राॅली हाईवे पर ही पलट जाने से ईंटें मार्ग पर बिखर गईं। ट्राॅली पर बैठे दोनों श्रमिक ईंटों के नीचे दबकर घायल हो गए। इस बीच हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस उधर से निकली तो श्रमिकों को निकाला और सीएचसी भिजवाया।
हालत गंभीर होने के कारण चंद्रपाल को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ट्रैक्टर चालक और हेल्पर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
खंभे से भिड़ी बाइक, चालक की मौत
बंडा (शाहजहांपुर)। पुवायां मार्ग पर दलेलापुर चौराहा के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। हादसे में माता पूर्णागिरि के दर्शन कर घर लौट रहे फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ निवासी 36 वर्षीय टिन्नू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ पीछे बैठे मोहल्ले के सुमित श्रीवास्तव बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने टिन्नू को स्थानीय सीएचसी पहुुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि टिन्नू बाइक खुद चला रहे थे। वह हेलमेट भी नहीं लगाए थे। उन्होंने बताया कि टिन्नू के घरवाले पोस्टमाॅर्टम नहीं कराना चाहते थे। शव घरवालों को सौंप दिया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सड़क हादसे में तीन जख्मी
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मदनपुर गांव के पास फर्रुखाबाद जिले के गांव पैथान निवासी सर्वेश की पत्नी मोनी के अलावा बाइक चला रहे शमशाबाद क्षेत्र के गांव पलिया निवासी उसके पिता राम अवतार और भाई दिनेश गिरकर घायल हो गए। हादसा बाइक के पहिये में साड़ी फंसने से हुआ।
हादसे में विवाहिता मोनी को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मोनी ने बताया कि वह अपने पिता और भाई के साथ बाइक से बदायूं के हजरतपुर गांव एक धर्मस्थल पर जा रही थीं। पीएचसी में मोनी की आंख के ऊपर टांके लगाकर उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
Trending Videos