सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rs 2.40 Lakhs Swindled by Threatening Imprisonment Over the Phone

Shahjahanpur News: मोबाइल पर जेल भेजने की धमकी देकर 2.40 लाख रुपये ठगे

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.40 Lakhs Swindled by Threatening Imprisonment Over the Phone
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। बीरमपुर गांव के राजकुमार को मोबाइल पर साइबर ठगों ने खुद को लखनऊ में पुलिस अधिकारी बताकर फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी देकर 2.40 लाख रुपये ठग लिए। मामले की जांच पुलिस की साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई है।
Trending Videos

राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 20 मार्च को सुबह उनके मोबाइल पर दो बार अलग-अलग नंबरों से काॅल आई। आरोपियों ने खुद को लखनऊ में तैनात पुलिस अधिकारी बताते हुए धमकाया और गलत कामों में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज होने की बात कहीं। साथ ही गिरफ्तारी से बचने के लिए रकम की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के भेजे गए क्यूआर कोड पर उन्होंने 2.40 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। दोबारा रकम देने से इन्कार करने पर आरोपियों ने उनसे गालीगलौज कर जेल भेज देने के लिए धमकाया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच के लिए तहरीर पुलिस की साइबर क्राइम सेल भेजी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed