Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Domestic Violence Awareness Campaign in Jalandhar: Information on women's rights and legal aid provided
{"_id":"6a70b49f5ad45454a307c607","slug":"video-domestic-violence-awareness-campaign-in-jalandhar-information-on-womens-rights-and-legal-aid-provided-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में घरेलू हिंसा जागरूकता अभियान: महिलाओं के अधिकार और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में घरेलू हिंसा जागरूकता अभियान: महिलाओं के अधिकार और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर एडीसीपी-1 आकांक्षी जैन और एसीपी सीएडब्ल्यू विजय कंवर पाल की निगरानी में काकी पिंड, दकोहा के कम्युनिटी हॉल में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। जिला सांझ केंद्र की इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर कौर तथा सांझ राहत केंद्र की डॉ. तनवीर कौर और डॉ. गुरसिमरन कौर ने लोगों को घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों, महिलाओं के अधिकारों और पंजाब पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा एक गंभीर सामाजिक समस्या है और इसके खिलाफ समाज के हर वर्ग को मिलकर आवाज उठानी होगी। सेमिनार के दौरान महिलाओं से अपील की गई कि यदि वे किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा का सामना कर रही हैं तो बिना किसी डर या झिझक के पंजाब पुलिस या संबंधित सहायता केंद्रों से संपर्क करें, ताकि उन्हें समय पर कानूनी सहायता और सुरक्षा मिल सके। साथ ही लोगों से महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।