{"_id":"6a732f4623d2cc7bc202be4a","slug":"video-former-bjp-mp-shwait-malik-arrives-in-jalandhar-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद श्वेत मलिक, आम आदमी पार्टी पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर पहुंचे पूर्व भाजपा सांसद श्वेत मलिक, आम आदमी पार्टी पर बोला हमला
पंजाब सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े करते हुए पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान-सांसद श्वेत मलिक ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को जालंधर पहुंचे पूर्व सांसद मलिक ने कहा कि आम आदमी के चार साल, पंजाब-पंजाबियों का बुरा हाल, जनता ने बदलाव के लिए वोट किया था और उन्हें झूठ-गुमराह और लाठी के कुछ नहीं मिला। बदलाव का फायदा आप के नेताओं-परिवारों को मिला, पंजाब का व्यापारी, उद्योगपति, किसान, यूथ, महिलाओं और छात्रों के हाथ खाली हैं। पहले कांग्रेस फिर आम आदमी पार्टी, इन 10 सालों में पंजाब में साढ़े चार लाख करोड़ से अधिक का कर्ज हो गया, इससे पहले सिर्फ डेढ़ लाख करोड़ था।
उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों एक ही पुकार है कि मोदी जैसा शासक, योगी जैसा मुख्यमंत्री और शाह जैसा गृह विभाग संभालने वाला नेता चाहिए, ताकि जवानी-किसानी और व्यापारियों को बचाया जा सके। आप सरकार में मुलाजिम, अध्यापक, छात्र, व्यापारी-उद्योगपति त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। अगर आवाज उठाओं तो मारा-पीटा जा रहा है, पुलिस सरकार के कहने पर महिलाएं हो या युवा किसी को नहीं बख्श रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।