{"_id":"69aff0ec8fd8e835350a469e","slug":"video-illegal-property-of-notorious-smuggler-demolished-in-jalandhar-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर के जमशेर खास में कुख्यात तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर के जमशेर खास में कुख्यात तस्कर की अवैध संपत्ति ध्वस्त
Ankesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:52 PM IST
Link Copied
पंजाब सरकार की चल रही मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत जालंधर में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुहल्ला निम्मा वाला, जमशेर खास में ग्राम पंचायत और कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बदनाम नशा तस्कर द्वारा पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्रवाई ग्राम पंचायत जमशेर, एसडीओ जमशेर और कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से की गई। एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी कैंट सर्वनजीत सिंह ने स्वयं मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की निगरानी की। ध्वस्त की गई अवैध निर्माण कुख्यात तस्कर जेम्स उर्फ साबी पुत्र टेक चंद निवासी जमशेर खास पट्टी गिल्लां से संबंधित थी। उस पर एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज थे। वह पहले कपूरथला जेल में बंद था और बीमारी के चलते अमृतसर के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल उक्त पते पर उसकी पत्नी सत्या देवी और बेटा करण रह रहे हैं, जिनके खिलाफ भी थाना सदर कमिश्नरेट जालंधर में एक-एक मामला दर्ज है।
जालंधर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे से जुड़ी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।