Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar Rural Police on high alert ahead of Independence Day, flag march and 24-hour special blockade across the district
{"_id":"6a70b73b28b6b013600600fb","slug":"video-jalandhar-rural-police-on-high-alert-ahead-of-independence-day-flag-march-and-24-hour-special-blockade-across-the-district-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस से पहले जालंधर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट पर, जिलेभर में फ्लैग मार्च और 24 घंटे विशेष नाकाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस से पहले जालंधर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट पर, जिलेभर में फ्लैग मार्च और 24 घंटे विशेष नाकाबंदी
आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मद्देनज़र जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर विभिन्न सब-डिवीजनों में फ्लैग मार्च, विशेष नाकाबंदी और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। डीएसपी नरिंदर सिंह औजला (करतारपुर), ओंकार सिंह बराड़ (नकोदर), भारत मसीह लाधड़ (फिल्लौर), सरवन सिंह बल्ल (शाहकोट) और राजीव कुमार (आदमपुर) की निगरानी में पुलिस टीमों ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस द्वारा जिलेभर में 24 घंटे विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए ईआरवी भी 24 घंटे तैनात हैं। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्वतंत्रता दिवस शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।