{"_id":"69ede177d3fc740cd107b0e9","slug":"video-aap-workers-protest-in-ludhiana-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में सियासी संग्राम, आप ने राघव चड्ढा को बताया ‘पंजाब की मिट्टी का गद्दार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में सियासी संग्राम, आप ने राघव चड्ढा को बताया ‘पंजाब की मिट्टी का गद्दार’
राज्यसभा के कुछ सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर पंजाब की राजनीति में घमासान मच गया है। रविवार को जगराओं के बस स्टैंड चौक में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राघव चड्ढा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन की अगुवाई जगराओं की विधायक सरबजीत कौर मानुके ने की।
प्रदर्शन के दौरान गुस्साए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राघव चड्ढा का पुतला फूंकते हुए उन्हें “पंजाब का गद्दार” तक करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में बैनर और पोस्टर उठा रखे थे, जिन पर “पंजाब की मिट्टी के गद्दार मुर्दाबाद”, “पंजाब के साथ धोखा करने वालों शर्म करो” जैसे तीखे स्लोगन लिखे हुए थे।
आप नेताओं का आरोप था कि पंजाब से राज्यसभा में भेजे गए कुछ नेताओं ने भाजपा में शामिल होकर प्रदेश की जनता के विश्वास के साथ सीधा धोखा किया है। उनका कहना था कि पंजाब के भरोसे सत्ता और पद हासिल करने वाले नेता अब अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा का दामन थाम रहे हैं, जिसे पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
दूसरी तरफ इस पूरे मामले में भाजपा ने भी कड़ा पलटवार किया है। भाजपा के लुधियाना देहात के जिला प्रधान डा. राजिंदर शर्मा ने आप नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पहले यह बताए कि जिन राज्यसभा सदस्यों को आज गद्दार कहा जा रहा है, क्या उन्हें पंजाब की जनता ने सीधे वोट देकर राज्यसभा भेजा था?
उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि इन राज्यसभा सदस्यों को आम आदमी पार्टी के विधायकों ने वोट डालकर राज्यसभा भेजा था और उस समय पूरे पंजाब में इसका विरोध हुआ था। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता की भावनाओं को दरकिनार कर अपने चहेतों को राज्यसभा भेजा और अब जब वही लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं तो उन्हें गद्दार कहा जा रहा है।
भाजपा नेता यहीं नहीं रुके। उन्होंने आप पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में आप पार्टी ने अपने दम पर चुनाव नहीं जीता, बल्कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से आए नेताओं को शामिल कर चुनाव जीते। यहां तक कि उपचुनावों में भी आप पार्टी को अपने नेता नहीं मिले और उन्हें दूसरी पार्टियों के नेताओं को शामिल कर चुनाव लड़ाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सब जानती है कि असली गद्दार कौन है। वह पार्टी जिसने पंजाब की जनता की भावनाओं को कुचलते हुए अपने विधायकों के जरिए अपने करीबी लोगों को राज्यसभा भेजा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले राघव चड्ढा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया था कि उनके साथ कई राज्यसभा सदस्य आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। इस सूची में अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, बिक्रमजीत साहनी और राजिंदर गुप्ता के नाम बताए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।