{"_id":"6a3394837a785e121a0ffeef","slug":"video-embankment-of-gabi-bridge-in-halwara-breaches-hundreds-of-acres-of-crops-submerged-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हलवारा में गैबी पुल का बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा में गैबी पुल का बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
रायकोट राजवाहा के गैबी पुल के निकट बांध टूट जाने से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। वहीं आसपास के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया। किसानों की हाल ही में रोपी गई धान और मक्के की फसल तबाह हो गई। इस दौरान एक किसान का ट्रैक्टर भी तेज बहाव की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया।
किसान गुरदीप सिंह की लगभग 10 एकड़ धान और 3 एकड़ मक्के की फसल बर्बाद हो गई। उनका ट्रैक्टर भी पानी के बहाव में फंसकर टूट गया। वहीं किसान जिंदर बाबा की 10 एकड़ धान की फसल भी जलमग्न होकर नष्ट हो गई, जिसकी रोपाई उन्होंने मात्र दो दिन पहले ही करवाई थी।
घटना की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर रमाकांत गर्ग मौके पर पहुंचे, जहां किसानों ने विभाग के खिलाफ रोष जताया। जेई ने आरोप लगाया कि गुरदीप सिंह के ट्रैक्टर से राजवाहा का पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे किसान भड़क उठे और दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। रायकोट पुलिस को हस्तक्षेप कर स्थिति संभालनी पड़ी।
किसानों का आरोप है कि गैबी पुल से लगातार हो रहे पानी के रिसाव को लेकर वे लंबे समय से सिंचाई विभाग को चेतावनी देते आ रहे थे। शिकायतें करने के बावजूद विभाग ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नंबरदार बाबा सिंह गिल, गुरदीप सिंह और जिंदर बाबा ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक वे राजवाहा और पुल की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होने देंगे। सिंचाई विभाग के एसडीओ जगदीप सिंह ने बताया कि मामले को विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।