{"_id":"69b2d354f7844627a90f41b6","slug":"video-issue-of-gas-pipeline-safety-in-jagraon-was-raised-in-the-assembly-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में उठा जगरांव में गैस पाइपलाइन सुरक्षा का मुद्दा, विधायक सरबजीत कौर ने की जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में उठा जगरांव में गैस पाइपलाइन सुरक्षा का मुद्दा, विधायक सरबजीत कौर ने की जांच की मांग
Ankesh Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:23 PM IST
Link Copied
लुधियाना के जगरांव में बिछाई गई गैस पाइपलाइन से जुड़े संभावित खतरों और हाल ही में हुई गैस लीकेज की घटना के बाद लोगों की सुरक्षा का मामला अब पंजाब विधानसभा तक पहुंच गया है। विधायक सरबजीत कौर मानुके ने विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सरकार से तत्काल जांच और सख्त कदम उठाने की मांग की।
विधायक ने कहा कि यदि किसी स्थान पर गैस पाइपलाइन में बड़ी लीकेज होती है तो उसका प्रभाव दूर-दूर तक पड़ सकता है, जिससे लोगों की जान-माल को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस कारण जगराओं और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में चिंता और डर का माहौल बना हुआ है।
विधानसभा में उन्होंने सवाल किया कि गैस पाइपलाइन में किसी भी स्थान पर लीकेज होने की स्थिति में उससे निपटने के लिए क्या सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और इसके लिए किस विभाग की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने मांग रखी कि जगराओं शहर में बिछाई गई गैस पाइपलाइन की तुरंत उच्च स्तरीय तकनीकी जांच करवाई जाए और जहां कहीं भी लीकेज की संभावना है, वहां तुरंत मरम्मत कर सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत किया जाए। इसके साथ ही संबंधित कंपनी को सख्त निर्देश जारी किए जाएं ताकि भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
दो दिन पहले हुई घटना से बढ़ी चिंता
दरअसल, दो दिन पहले जगराओं के कच्चा मलक रोड पर गैस पाइपलाइन से जुड़ा एक हादसा सामने आया था, जिसने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। गैस पाइपलाइन कंपनी द्वारा सड़क किनारे खोदा गया एक गहरा गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था, जिसमें एक आवारा सांड गिर गया।
स्थानीय लोगों ने सांड को बचाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली। बचाव कार्य के दौरान खुदाई करते समय जमीन के नीचे बिछी Think Gas Distribution Private Limited की मुख्य गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस लीक होने लगी।
गैस रिसाव होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के रिहायशी क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। काफी देर तक गैस लीक होती रही, जिससे आसपास मौजूद लोगों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति गंभीर होते देख तुरंत पुलिस और कंपनी के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। बाद में कंपनी के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद पाइपलाइन की मरम्मत कर गैस लीकेज पर काबू पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।