{"_id":"69b6244ddf5620822703a797","slug":"video-jagarao-ma-etaema-bthalkara-thaga-karana-val-yavaka-kab-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला युवक काबू, लोगों ने पकड़कर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में एटीएम बदलकर ठगी करने वाला युवक काबू, लोगों ने पकड़कर की पिटाई
Ankesh Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:45 AM IST
Link Copied
जगरांव के तहसील रोड पर एसएसपी दफ्तर के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक महिला का एटीएम बदलकर भागने की कोशिश कर रहे एक नौसरबाज युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम एक महिला तहसील रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने आई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक भी एटीएम में घुस गया। जब महिला को पैसे निकालने में दिक्कत आई तो उसने युवक को अपना एटीएम कार्ड देकर पैसे निकालने के लिए कहा।
मौका पाकर युवक ने बड़ी चालाकी से महिला से एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया और पैसे निकालने का नाटक करने लगा। उसने महिला से कहा कि मशीन से पैसे नहीं निकल रहे हैं और इसी दौरान उसने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया और अगले दिन पैसे निकालने की बात कह दी।
जैसे ही युवक वहां से बाइक पर बैठकर भागने लगा तो महिला को शक हो गया और उसने शोर मचा दिया कि यह उसका एटीएम कार्ड नहीं है। शोर सुनते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। महिला से पूरी बात पता चलने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान युवक की जेब से करीब 100 एटीएम कार्ड और 15 से 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस युवक और उसकी बाइक को पूछताछ के लिए चौकी बस स्टैंड ले गई।
इस संबंध में बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने इससे पहले कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।