Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Enraged by police negligence regarding a life-threatening attack on two brothers in Jagraon, villagers have besieged the SSP's office.
{"_id":"69b7b9949bd25ad37b0bee6f","slug":"video-enraged-by-police-negligence-regarding-a-life-threatening-attack-on-two-brothers-in-jagraon-villagers-have-besieged-the-ssps-office-2026-03-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांंव में दो भाइयों पर जानलेवा हमले में पुलिस लापरवाही से भड़के ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांंव में दो भाइयों पर जानलेवा हमले में पुलिस लापरवाही से भड़के ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर घेरा
दुकानें बंद कर घर लौट रहे दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के बावजूद पुलिस की कथित लापरवाही से नाराज गांव भूंदड़ी के लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एसएसपी लुधियाना रूरल दफ्तर पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने एसएसपी को मांग पत्र सौंपकर दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे डॉ. सुखदेव सिंह भूदड़ी ने पुलिस को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ जल्द केस दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो गांववासी पुलिस चौकी भूंदड़ी का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पुलिस तब तक कार्रवाई नहीं करती जब तक कोई मर न जाए। यह तो दोनों भाइयों की किस्मत अच्छी थी कि हमले के दौरान बदमाशों की पिस्तौल नीचे गिर गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों ने बताया कि 2 मार्च की रात करीब 9 बजे गांव के दो भाई सुखबीर सिंह और सतविंदर सिंह अपनी दुकानें बंद कर घर जा रहे थे। रास्ते में छह लोगों के एक गुंडा गैंग ने उन्हें घेर लिया और चाकू, किरपाण और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। हमलावर गोली मारो-गोली मारो की धमकियां देते हुए पिस्तौल निकाल चुके थे, लेकिन इसी दौरान पिस्तौल जमीन पर गिर गई, जिससे दोनों भाइयों की जान बच गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने वह पिस्तौल पुलिस चौकी भूंदड़ी के इंचार्ज दलजीत सिंह को सौंप दी थी। घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सिधवां बेट में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चोटों की मेडिकल रिपोर्ट संबंधित थाना सिधवां बेट को भेज दी थी। रिपोर्ट पुलिस चौकी भूंदड़ी तक पहुंचने और पीड़ितों के बयान दर्ज होने के बावजूद अब तक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर गैंग अब भी खुलेआम घूम रहा है और फोन पर लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहा है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
सोमवार को जब गांव भूंदड़ी का डेलीगेशन एसएसपी लुधियाना रूरल से मिला तो उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
प्रदर्शन के दौरान जसवीर सिंह सिरा, रूरल वर्कर्स यूनियन (मशाल) के गांव भूंदड़ी के प्रधान डॉ. सुखदेव सिंह, भिंडर सिंह, हरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसनदीप सिंह, सतनाम सिंह, रंजीत सिंह, कुलवंत कौर, अंग्रेज कौर, दर्शन कौर, वीरपाल कौर, बलजीत कौर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।