{"_id":"69103201ef7ad9c75201494e","slug":"video-mp-dr-amar-singh-writes-to-pmo-seeking-help-for-punjab-farmers-2025-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद डॉ. अमर सिंह ने पीएमओ को पत्र देकर पंजाब के किसानों की मदद की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद डॉ. अमर सिंह ने पीएमओ को पत्र देकर पंजाब के किसानों की मदद की मांग की
फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ.अमर सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र सौंप कर बाढ़, बारिश, हल्दी, सुंडी रोग और तेला पड़ जाने के कारण धान की फसल के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। मांग पत्र के जरिये उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि पंजाब के किसानों की गंभीर आर्थिक स्थिति पर तत्काल ध्यान दें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाढ़ और बारिश से फसल नुकसान के कारण पंजाब में धान की खेती करने वाले किसानों को भारी हानि उठानी पड़ी है।
डॉ. सिंह ने कहा, पंजाब के किसान जो पूरे देश को अन्न प्रदान करते हैं, इस बार खराब मौसम की वजह से गहरे संकट में हैं। पत्र में सांसद डॉ. अमर सिंह ने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई के लिए 25,000 प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य की लगभग 20 प्रतिशत कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है और 25–30 प्रतिशत पैदावार भी कम हुई है, जिससे किसानों के साथ-साथ मंडी मज़दूरों, आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों पर भी विपरीत वित्तीय असर पड़ा है।
डॉ. अमर सिंह ने कहा कि पंजाब की कृषि अर्थव्यवस्था पूरे देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ है। अगर इस समय किसानों की अनदेखी की गई तो इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे संसद में और सभी मंचों पर किसानों की समस्याओं को उठाते रहेंगे और केंद्र तथा राज्य सरकार से अपील करते हैं कि दोनों मिलकर इस संकट से किसानों को बाहर निकालें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।