Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Social activists outraged over a road that has been caved in for five days near Saggu Chowk; launch a campaign against municipal officials.
{"_id":"6a438667690b0d70430d1029","slug":"video-social-activists-outraged-over-a-road-that-has-been-caved-in-for-five-days-near-saggu-chowk-launch-a-campaign-against-municipal-officials-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना: सग्गू चौक के पास पांच दिन से धंसी सड़क पर भड़के समाजसेवी, निगम अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना: सग्गू चौक के पास पांच दिन से धंसी सड़क पर भड़के समाजसेवी, निगम अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
लुधियाना के सग्गू चौक के समीप पिछले पांच दिनों से धंसी सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। इसी मुद्दे को लेकर समाजसेवी कुमार गौरव उर्फ सच्चा यादव ने नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
कुमार गौरव ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धंसी सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।