{"_id":"6ad09fc0efcbd81f590a7a38","slug":"video-breakthrough-for-mohali-police-three-members-of-an-arms-smuggling-gang-apprehended-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोहाली पुलिस को सफलता, हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली पुलिस को सफलता, हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्य काबू
मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सस्ते दाम पर आधुनिक पिस्टल खरीदकर मोहाली, खरड़ और आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार का सचिन उर्फ बच्ची, फतेहगढ़ साहिब का महकदीप सिंह उर्फ महिक और मोगा का हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी शामिल हैं।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और एसपी ऑपरेशन आकाशदीप सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की। पुलिस पहले भी दो हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। इसके बाद खरड़ और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान सचिन उर्फ बच्ची के बारे में जानकारी मिली कि वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल है।
पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को सचिन को थाना सदर खरड़ में दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान सामने आए उसके साथियों महकदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की ओर से इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी से भी दो अवैध पिस्टल बरामद किए गए। तीनों आरोपियों से अब तक कुल 10 पिस्टल बरामद किए जा चुके हैं।
गैंगस्टरों से संबंधों की भी जांच
पुलिस के मुताबिक, सचिन उर्फ बच्ची हरियाणा के हिसार जिले के मंगाली गांव का रहने वाला है और फिलहाल खरड़ के संते माजरा स्थित कासा होम्स में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि वह कुख्यात बदमाश कीर्ति मान का दूर का रिश्तेदार है। कीर्ति मान को पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मॉड्यूल का हिस्सा बताया है।
अगस्त 2026 में चरखी दादरी की अदालत में कीर्ति मान की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात भी पुलिस ने कही है। इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह के सदस्यों की भूमिका का उल्लेख किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई के स्रोतों की जांच कर रही है।
एक आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़ा
पुलिस के अनुसार, महकदीप सिंह उर्फ महिक फतेहगढ़ साहिब में दर्ज हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के मामले में भगोड़ा है। वहीं, सचिन के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में पहले भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी के खिलाफ भी मोगा में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अब तक कितने हथियार सप्लाई कर चुके हैं और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।